फोटो नंबर-05श्याम संकीर्तन में यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। श्री श्याम महायज्ञ आयोजन समिति का संकीर्तन शनिवार को कांचा वाला मंदिर के पास मोहल्ला मिश्रवाड़ा में आयोजित हुआ। बाबा का अलौकिक शृंगार कर समिति द्वारा मुख्य यजमान को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
इसके बाद शिवा ने किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, प्रवीण शर्मा ने मेरे श्याम मुझे राह दिखाओ, दीपक दीवान ने तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, हनी अग्रवाल ने कीर्तन की है रात, संजय ने मैया है मेरी शेरावाली, मंजू यादव ने ओढ़ के चुनरिया लाल व अंत में संतोष सैनी, मयंक अग्रवाल, सोनू सलोना व राहुल शर्मा आदि ने भी अपने भजनों से हाजिरी लगाई। इसमें मुख्य यजमान चंद्रशेखर अग्रवाल सपरिवार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति प्रधान दौलत राम गर्ग ने की।