फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजी अस्पताल नहीं करेंगे आयुष्मान लाभार्थियों का उपचार

Sun, 17 Mar 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आईएमए हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को जिले में आयुष्मान कार्ड के पैनल से संबंधित सभी निजी अस्पताल संचालकों ने विरोध जताया। इस दौरान आईएमए नारनौल के बैनर तले जिला उपायुक्त के नाम सीटीएम मंजीत कुमार व सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आईएमए के प्रधान डॉ. एमएम रावत ने बताया कि आयुष्मान भारत योजन के तहत जिले के विभिन्न निजी अस्पताल जो पैनल पर है, उनमें पिछले कुछ वर्षों से सरकार द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके बाद भी अस्पतालों के बिल में भारी कटौती, देरी से भुगतान, नई योजनाओं का कार्यान्वयन न होना, डॉक्टर्स से परामर्श किए बिना चिरायु और चिरायु विस्तार को शामिल करना जैसी कई समस्याएं आ रही है। इस अवसर डॉ. एम एम रावत, डॉ. दीपक सिंघल, डॉ. लावण्य शर्मा, डॉ. उदित रंजन, रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एडवोकेट नरेंद्र यादव व अग्रवाल नर्सिंग होम से हितेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें