फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यादव धर्मशाला में पूर्व सैनिकों ने की बैठक

Sun, 17 Mar 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के अध्यक्ष डॉ. मेजर सूरत सिंह यादव के दिशा निर्देश पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की मासिक बैठक में सूबेदार मेजर सुमेर सिंह गांव स्याना को संगठन के नए सदस्य के रूप में जोड़ा गया। संगठन की कार्यकारिणी ने उनका स्वागत किया। बैठक में सहमति से मासिक बैठक का समय सुबह 10 बजे करने का फैसला किया गया। इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताकर प्रस्ताव को पारित किया। पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप यादव, उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा, पूर्व सचिव कप्तान सुरेंद्र सिंह, महा सचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, कोषाध्यक्ष कप्तान मामराज सिंह, सूबेदार मेजर सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे। संवादी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें