नारनौल। आईएमए हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को जिले में आयुष्मान कार्ड के पैनल से संबंधित सभी निजी अस्पताल संचालकों ने विरोध जताया। इस दौरान आईएमए नारनौल के बैनर तले जिला उपायुक्त के नाम सीटीएम मंजीत कुमार व सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य को ज्ञापन सौंपा।
आईएमए के प्रधान डॉ. एमएम रावत ने बताया कि आयुष्मान भारत योजन के तहत जिले के विभिन्न निजी अस्पताल जो पैनल पर है, उनमें पिछले कुछ वर्षों से सरकार द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके बाद भी अस्पतालों के बिल में भारी कटौती, देरी से भुगतान, नई योजनाओं का कार्यान्वयन न होना, डॉक्टर्स से परामर्श किए बिना चिरायु और चिरायु विस्तार को शामिल करना जैसी कई समस्याएं आ रही है। इस अवसर डॉ. एम एम रावत, डॉ. दीपक सिंघल, डॉ. लावण्य शर्मा, डॉ. उदित रंजन, रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एडवोकेट नरेंद्र यादव व अग्रवाल नर्सिंग होम से हितेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे।