फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली में फर्स्ट रेफरल यूनिट से मरीजों को मिल रहा बेहतर इलाज : आरती राव

Thu, 02 Apr 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2अटेली में आमजन की समस्याएं सुनते स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली (महेंद्रगढ़)। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। अटेली में फर्स्ट रेफरल यूनिट से मरीजों बेहतर इलाज मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने वीरवार को अटेली में संवाद कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका वाइस चेयरमैन राम किशन जांगिड़ एवं चेयरमैन संजय गोयल के आवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अल्ट्रासाउंड मशीन, टीबी जांच की मशीन दी गई है। सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कैंसर मरीजों के लिए विशेष यूनिट्स जैसे ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिले में कुल 54 नए स्वास्थ्य उप-केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं जिनमें से 10 से अधिक अटेली क्षेत्र में हैं। नारनौल नागरिक अस्पताल का रुका निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है।
इसे 300 बेड के आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं सतनाली में सीएचसी का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि अटेली क्षेत्र में आंबेडकर भवन, अटल पार्क, नालों का निर्माण और नई लाइब्रेरी सहित कई विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। सड़कों और नालों के निर्माण पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप वर्ष 2029 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए व्यापक स्तर पर जांच और 6 महीने का पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

जनसंवाद के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय निकायों को नालों की नियमित सफाई और कॉलोनियों को स्वीकृति देने जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव, एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशिबाला, डीडीपीओ प्रमोद कुमार, एक्सईएन संदीप, नायब तहसीलदार निशा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें