कनीना रेवाड़ी मार्ग पर गड्ढों से ख़राब हुई कार ठीक करते लोग।
- फोटो : Narnol
रेवाड़ी रोड पर सड़क में बने हुए गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। कनीना रेवाड़ी टी प्वाइंट के पास तकरीबन आधा किलोमीटर सड़क टूटकर गड्ढों में तबदील हो चुकी है। भारी बरसात के कारण इन गड्ढों में पानी जमा हो जाता है और वाहन चालक पानी में गड्ढों का अनुमान नहीं लगा पाते। जिसकेे कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गड्ढों में जमा बरसाती पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को बहुत भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के दुकानदार श्यामसुंदर, गिरवरलाल, उमेश, विजेंद्र करीरा, सुरेंद्र, महेश, राजीव, सोमबीर, नवीन, राधेश्याम, राजेंद्र ने बताया कि यह सड़क पिछले कुछ समय पहले ही बनाई गई थी और यह इतनी जल्दी टूट भी गई। आसपास के दुकानदारों का आरोप है कि सड़क बनाने में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। जिस वजह से इस रोड पर बहुत भारी गड्ढे हो गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि चार पहिया वाहन चालक तो जैसे तैसे निकल जाते लेकिन दो पहिया वाहन चालकों को इन गड्ढों से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।