फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा चंद्राईनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता में पथरवा ने श्यामपुरा व सतनाली बास को दी मात

Sat, 02 Mar 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। गांव पथरवा के नये स्टेडियम में आयोजित बाबा चंद्राईनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। आयोजक कुलवंत लुणायच ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मुकाबला गोपालवास व श्यामपुरा के बीच खेला गया।
विज्ञापन

श्यामपुरा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। गोपालवास ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 8 ओवर में 68 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्यामपुरा की टीम ने एक विकेट खोकर 7.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। श्यामपुरा ने मैच 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ दा मैच श्यामपुरा टीम के खिलाड़ी ललित को चुना गया।
वहीं दूसरा मैच पथरवा कमेटी व डिगरोता के बीच में खेला गया। पथरवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तथा पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 86 रनों का लक्ष्य दिया। डिगरोता की टीम ने 8 ओवर में 70 बनाकर ऑल आउट हो गई। पथरवा की टीम ने मैच 16 रनाें से विजेता रही। इस मैच में मैन दा ऑफ दा मैच खिलाड़ी संदीप को दिया गया। जबकि तीसरा मैच पथरवा कमेटी और सतनाली बास के बीच खेला गया। सतनाली बास की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पथरवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 84 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतनाली बास की टीम ने 8 ओवर में 55 रन ही बना पाई। पथरवा की टीम ने मैच 29 रन से विजेता रही। पथरवा कमेटी विजेता रही। मैन ऑफ दा मैच पथरवा निवासी संदीप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें