फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निर्जला एकादशी पर जगह-जगह छबील लगाकर राहगीरों को मिली राहत

विज्ञापन
फोटो संख्या:76- विश्वकर्मा चाैक पर छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत- संस्था
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए जगह-जगह मीठे पानी, शरबत, गन्ने के रस, तरबूज और ठंडी लस्सी की छबीलें लगाईं। गर्मी में राहगीरों और आमजन को राहत देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर यह सेवा कार्य किया।
विज्ञापन

शहर के मसानी चौक, सिनेमा रोड, भगवान परशुराम चौक, बालाजी चौक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सब्जी मंडी रोड, 11 हट्टा बाजार, कॉलेज रोड, स्टेट हाईवे 148बी और बिजली निगम कार्यालय सहित कई स्थानों पर छबील लगाई गई। यहां राहगीरों को ठंडा मीठा जल और शीतल पेय पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। कई जगह गन्ने का रस और तरबूज भी वितरित किए गए।
विश्वकर्मा चौक स्थित भरत कला केंद्र में भी छबील लगाई गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों को सेवा दी गई। संस्था के संस्थापक सुंदर लाल आसोदिया ने बताया कि वे वर्ष 1988 से लगातार हर निर्जला एकादशी पर यह सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
विज्ञापन

वहीं गांव पाली में श्री यादे माता प्रजापति सभा की ओर से माता मंदिर के सामने छबील लगाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया। साथ ही 1100 मीटर लंबी ध्वजा यात्रा भी निकाली गई।
इसी तरह बुचौली रोड पर शहीद भगत सिंह युवा संगठन और जीवदया फाउंडेशन ने दूध की ठंडाई वितरित की। वहीं खेड़ी तलवाना गांव में गोपाल सेवा संस्थान ने बस स्टैंड के पास ठंडी लस्सी और शीतल जल की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई।

फोटो संख्या:76- विश्वकर्मा चाैक पर छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत- संस्था

फोटो संख्या:76- विश्वकर्मा चाैक पर छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत- संस्था

फोटो संख्या:76- विश्वकर्मा चाैक पर छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत- संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें