फोटो संख्या:75- बारिश के दौरान टीनशैड के नीचे खड़े यात्री--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। बारिश के मौसम में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने की दूर की बात खड़े होने के लिए जगह नहीं है। वीरवार को रेलवे स्टेशन पर बारिश के दौरान टीनशेड टपकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दैनिक यात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने भी इस समस्या को लेकर कई बार रेलमंत्री व विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। उसके बाद भी आज तक टीनशेड से टपक रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 2 पर रेलवे विभाग की ओर से कोई टीन शैड नहीं लगाया हुआ। बारिश के समय प्लेटफार्म नंबर 2 पर यात्रियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है।
अमृत योजना के तहत महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कार्य के चलते प्रतीक्षालय सहित अन्य कमरों को तोड़कर नया बनाया जाएगा। वहीं पर प्लेट फार्म नंबर एक पर टीनशेड लगी हुई जो बारिश के समय टपकती रहती है। ऐसे में यात्री बैठना तो दूर खड़ा नहीं हो सकता।
यात्री सुरेंद्र, बबलू, पायल, सुनीता, रामू, रामलाल, मोनू, प्रवीण, सचिन ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर जो पर्याप्त टीनशेड लगा रखा है वो बारिश आते ही टपकने लगाता है।