फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समारोह में प्रतिभागियों काे सम्मानित किया

Sat, 06 Sep 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में  जिला स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगित
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों काे सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अंदर एकाग्रता, लग्न, जोश, जुनून और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। जिसकी बदौलत हम बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते है। उनके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी कमेटी के प्रधान सुरेंद्र व समाजसेवी अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें