फोटो संख्या:73- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगित
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों काे सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अंदर एकाग्रता, लग्न, जोश, जुनून और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। जिसकी बदौलत हम बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते है। उनके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी कमेटी के प्रधान सुरेंद्र व समाजसेवी अनिल शर्मा मौजूद रहे।