फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर पार्किंग... जाम से जूझते राहगीर

Sat, 13 Jul 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- ​ढिल्लू--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण सड़क किनारे मुख्य बाजारों में प्रतिदिन खड़े रहने वाले करीब पांच हजार वाहन शहरवासियों के साथ-साथ आमजन की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों में सुबह-शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर में स्थाई पार्किंग के अभाव में लोग भी मनमाने स्थानों पर वाहन खड़ा कर देते हैं। शहर की अच्छी खासी चौड़ी सड़कें सिमटकर गली बन जाती हैं। इससे राहगीर जाम से निकलने के लिए जद्दोजहद करते रहते हैं। पार्किंग के अभाव में कई मोटरसाइकिल अब तक चोरी हो चुकी हैं। सिनेमा मार्ग, परशुराम चौक से सब्जी मंडी मार्ग, रेलवे मार्ग पर अधिक परेशानी रहती है।
नपा की आय भी बढ़ा सकती है पार्किंग
नगरपालिका पार्किंग स्थल बनाकर अपना आय का साधन भी बढ़ा सकती है। नगर में प्रतिदिन दो हजार दोपहिया वाहन और तीन हजार के करीब चौपहिया वाहन पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़े करते हैं। नपा दो या तीन पार्किंग स्थल बनाकर लाखों रुपये के टेंडर कर अपनी आय भी बढ़ा सकती है। इससे पालिका की न केवल आय बढ़ेगी बल्कि शहर में जाम और अतिक्रमण जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग के अभाव में लोग भी वाहनों काे दुकानों के सामने खड़ा कर चले जाते हैं और एक-दो घंटे बाद आते हैं। इससे दुकानदारी भी प्रभावित होती है और जाम भी लग जाता है। वर्षों से पार्किंग की मांग के बावजूद नपा कोई कदम नहीं उठा रही है।
-कपूर पटेल, दुकानदार
शहर पार्किंग नहीं होने के कारण सब्जी मंडी मार्ग पर दुकानदार आपसी होड़ में दुकानों का सामने सामान लगा लेते है। इसके बाद वहां पर वाहन भी खड़े हो जाते हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर व्यस्त मार्ग होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
-नरेश शर्मा, दुकानदार
शहर में पार्किंग का होना बहुत जरूरी है। पार्किंग होगी तो लोग पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करेंगे। इससे दुकानदारों को भी परेशानी नहीं होगी और वाहन चालकों को भी। इसके साथ-साथ जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।
-जगदीश दुकानदार
शहर में साधनों की पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानदार व ग्राहक परेशान हैं। अगर पार्किंग की व्यवस्था की जाए तो बड़े वाहन पार्किंग में खड़ा कर दिया जाएगा और जाम की स्थित नहीं बनेगी। नपा प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
-ढिल्लू, दुकानदार
पहली बैठक में शहर में दो स्थानों पर पार्किंग का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। डीएमसी की मंजूरी मिलते ही पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। पुराने किले व बालाजी चौक पर पार्किंग बनाने की योजना है मंजूरी मिलते ही शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा।
-रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:60- ढिल्लू--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- ढिल्लू--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- ढिल्लू--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- ढिल्लू--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- ढिल्लू--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें