कनीना। पितामह कान्हा सिंह राजकीय कॉलेज कनीना में आगामी विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में 14 मई 2026 को सुबह 10 से 12 बजे तक पुस्तकालय में अभिभावक बैठक आयोजित होगी। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट साझा की जाएगी और परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही रोल नंबर भी वितरित किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. विनोद यादव ने बताया कि परीक्षाएं पारदर्शी और नकल रहित कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवाद