फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधर्म पर धर्म की विजय का नाम है परशुराम

Tue, 29 Apr 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 1सिहमा में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हवन में आहुति डालते श्रद्धालु। स्रोत: ग्राम
विज्ञापन
नारनौल। अधर्म पर धर्म की विजय का नाम है भगवान परशुराम। शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा राष्ट्र के लिए जरूरी है। भगवान परशुराम की तरह आज फिर से राष्ट्र विरोधी आसुरी शक्तियों के खिलाफ युद्ध लड़ने की आवश्यकता है। यह बातें मंगलवार को गांव सिहमा के भगवान परशुराम मंदिर परिसर में आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक हेमंत भारद्वाज एडवोकेट ने बताया कि हर वर्ष भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सामाजिक एकता और अखंडता के रूप में मनाया जाता है। इसमें 36 बिरादरी के लोग भाग लेते हैं। यज्ञ में लक्ष्मी नारायण जोशी, सरपंच सूबे सिंह, नरेश यादव सरपंच, रिटायर्ड तहसीलदार हरिओम लखेरा, एडवोकेट प्रदीप शर्मा, दिनेश भारद्वाज, प्रो. योगेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र ठाकुर, ओमपाल यादव आदि ने सबके मंगल की कामना के साथ आहुति दी।
आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र के ज्ञाता और शस्त्र विद्या के गुरु थे। भगवान परशुराम ने शक्ति का प्रयोग सदैव निर्बल और धर्म की रक्षा के लिए किया। इस मौके पर रोहताश नंबरदार, हंसराज यादव, केदार शर्मा, दीपचंद भारद्वाज, ईश्वर यादव, अजीत ठाकुर, कृष्ण यादव, ओमपाल यादव, राजेश सेन, सुभाष भारद्वाज, राधेश्याम शर्मा, अमित शर्मा, विरेंद्र सिंह, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें