फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दहशत...रोज औसतन चार लोगों को काटकर घायल कर रहे कुत्ते

Thu, 31 Aug 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते परेशानी का सबब बने हुए हैं। प्रतिदिन कुत्तों के काटने से औसतन 4 लोग घायल हो रहे हैं। पिछले तीन माह के दौरान कुत्ते 391 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि शाम के समय घरों के बाहर खेल रहे बच्चे भी सुरक्षित नहीं है। वहीं दुपहिया वाहनों के पीछे भागने से अनेक लोग बाइकों पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। रात के समय दुपहिया वाहनों से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। शहर की गलियों में इनके झुंड लगातार घूमते है जो रात के समय वाहन चालकों के पीछे दौड़ते हैं। पिछले दो महीने में बालाजी चौक, सिनेमा रोड पर कुत्तों का जमावड़ा रहता है। सिनेमा रोड पर तो कुत्तों ने 10 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन

-
रात के समय यहां से गुजरना मुश्किल
शहर के सिनेमा रोड, बालाजी चौक, मोहल्ला तिवाड़ियान, मोदाश्रम, मोहल्ला निमड़ी निचे, गोशाला रोड, मोहल्ला जवाहर नगर, मोहल्ला वाल्मीकि, मोहल्ला सैनी पुरा सहित अनेक जगहों पर कुत्तों का जमावड़ा रहता है। अनेक बार तो बाइक के पीछे पूरा झुंड पड़ जाता है, जिससे लोगों के हाथ-पैर फूल जाते हैं। इससे हादसे होना का खतरा बढ़ जाता है।
-
रात के समय समस्या अधिक रहती है
जब रात को दुकानों से घर के लिए निकलते हैं तो सिनेमा रोड पर कुत्तों का जमावड़ा रहता है। जैसे ही बाइक चालक वहां से गुजरते है तो कुत्ते बाइक चालकों के पीछे दौड़ते हैं। बाइक चालक घबराकर गिरकर चोटिल हो जाता है। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

-लक्ष्मीकांत शर्मा
-
-सुबह सैर करना हुआ मुश्किलः
सुबह जब सैर करने के लिए जाते है तब विश्वकर्मा चौक पर बैठे कुत्तों का झुंड का खतरा बना रहता है। यह अचानक तेजी से हमला करते हैं। अनेक लोगों को काटकर घायल कर चुके है। नपा से मांग की है कि इन आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ रही संख्या को नियंत्रित करने के लिए योजना तैयार की जाए।
-सीताराम सैनी
-
अनेक बार बच्चों पर कर चुके हैं हमला
मोहल्ला सैनीपुरा के पास अधिक कुत्तों का जमावड़ा रहता है। सुबह-शाम घरों के बाहर खेलते बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे कुत्तों की वजह से घर से बाहर नहीं निकलते। परिजनों का भय रहता है कि कहीं कुत्ते बच्चे को न काट ले।
-महेश सैनी
-
दिन प्रतिदिन कुत्तों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है
जब शहर के मोहल्लों से निकलते हैं तब भय बना रहता है कि कुत्ते हमला न कर दें। दिन प्रतिदिन कुत्तों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है। कई वर्षों से कुत्ता पकडने के लिए अभियान नहीं चलाया गया है। रात के समय कुत्ते आपस में लड़ते वाहन के सामने आ जाते हैं, जिसके कारण लोग गिरकर घायल हो जाते हैं।
-रामनिवास पाटौदा

कुत्ते के काटे के तुरंत बाद जख्म को साफ पानी और साबुन से अच्छे से धो लेना चाहिए। कुत्तों के लार में रेबीज होते हैं, जो जानलेवा होते हैं। कुत्ते के काटने के बाद रेबीज का टीका लगवाना बहुत जरूरी है। आवारा कुत्तों से सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

-डाॅ. मोनू यादव, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल
-
इस बार बैठक में कुत्ता पकड़ो अभियान के लिए एजेंडा पास किया जाएगा। इसके बाद जीव जंतु एवं वन्य प्राणी से अनुमति लेकर अभियान चलाया जाएगा।
-रमेश सैनी प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें