फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: योग के महत्व पर पैनल चर्चा

Mon, 24 Jun 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- हकेंवि में आयोजित पैनल चर्चा को संबोधित करते कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार --स्रोत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में मनोविज्ञान विभाग व छात्र सेवा प्रकोष्ठ के प्रयासों से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए योग का महत्व विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस चर्चा में विशिष्ठ अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार उपस्थित रहे। चर्चा में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. नवीन कुमार व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली की प्रो. रितु शर्मा सहित हकेंवि में योग विभाग के शिक्षक डॉ.अजय पाल ने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे शरीर व मन को स्वस्थ रखने वाला बताया। आयोजन में सम्मिलित विशेषज्ञ प्रो.नवीन कुमार ने बताया कि योग कैसे विकलांग व्यक्तियों की जीवनशैली को सुधार उन्हें आत्मनिर्भर बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें