फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातक में दाखिले के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज

Mon, 24 Jun 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ऑनलाइन आवेदन करवाती छात्रा--स्रोत-- संव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन मंगलवार को अंतिम तिथि है। महेंद्रगढ़ के दोनों राजकीय महाविद्यालय में 5 कोर्सों की 1280 सीट पर 1902 आवेदन व राजकीय महिला महाविद्यालय में 5 कोर्सों की 1080 सीट पर 1027 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत बीएससी मेडिकल कोर्स को लाइफ साइंस व बीएससी कोर्स को फिजिकल साइंस बनाया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को विषयों का निर्धारण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए ऑनर्स में 40 सीटों सिर्फ 14 ही आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में 5 कोर्स पर 1027 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 443 छात्राओं ने महाविद्यालय को पहली पसंद के रूप में किया है। 404 आवेदन का सत्यापन किया जा चुका है। 39 आवेदन पेंडिंग है, जबकि दो आवेदनपर ऑबजेक्शन लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत बीएससी कोर्स को मेजर व माइनर के रूप में जोड़ा है। विद्यार्थियों को बीएससी लाइफ साइंस व फिजिकल साइंस के तहत ऑनलाइन आवेदन में तीन-तीन विषयों को भरा जाएगा। इसके बाद दाखिले के बाद एक-एक विषय ओर जोड़ा जाएगा। वहीं बीए ऑनर्स अंग्रेजी में छात्राएं कम रुचि ले रही है, जिसके कारण कम आवेदन आ रहे है। उन्होंने बताया की छात्राओं को कोर्स के बारे में कम पता होता है। एमए अंग्रेजी में दाखिलें में दस नंबर अतिरिक्त मिलते है। इसके अलावा नौकरियों में इसकी ज्यादा मांग रहती है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी प्रो. विजय यादव ने बताया कि महाविद्यालय में 5 कोर्सों पर 1902 आवेदन प्राप्त हो चुके है। 564 विद्यार्थियों ने महाविद्यालयों को पहली पसंद के रूप में आवेदन किया है। 512 आवेदनों पर सत्यापन हो चुका है। 52 आवेदन अभी लंबित हैं। वहीं सात आवेदनों में त्रुटियां हैं। 26 जून तक आवेदन पत्रों में त्रुटि सही करवा सकते हैं। 28 को ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दो जुलाई को प्रोविजनल पहली मेरिट सूची तथा 3 जुलाई को फाइनल पहली मैरिट सूची जारी की जाएगी। फीस जमा 4 से 8 जुलाई तक किया जाएगा। 9 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची व 10 जुलाई को फाइनल दूसरी मैरिट सूची जारी की जाएगी। 10 से 12 जुलाई तक फीस जमा की जाएगी। 15 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा। 16 जुलाई को पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। रिक्त सीटों पर प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस ली जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में आवेदन की स्थिति
कोर्स सीट ओवदन
बीए 720 602
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 40 14
बीकॉम 160 80
बीएससी लाइफ साइंस 80 159
बीएससी फिजिकल साइंस 80 193
राजकीय महाविद्यालय में यह आवेदन
कोर्स सीटे ओवदन
बीए 600 1022
बीसीए 40 249
बीकॉम 80 109
बीएससी लाइफ साइंस 160 174
बीएससी फिजिकल साइंस 400 437
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें