फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चौकों-छक्कों से गूंजेगा पाली का मैदान, 5 सितंबर से एमपीएल

विज्ञापन
फोटो 13 प्रीमियर लीग को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित करते कमेटी के सदस्य।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ प्रीमियर लीग (एमपीएल) का आगाज 5 सितंबर से गांव पाली स्थित बीजेडीआरडी खेल स्टेडियम में होगा। नेक्स्टजेन क्रिकेट फाउंडेशन और स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से आयोजित इस लीग में जिले की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में 170 से अधिक खिलाड़ी अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

लीग का उद्घाटन समारोह 5 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। इसके बाद नवंबर तक हर सप्ताह शनिवार और रविवार को मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैदान पर एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। दर्शकों, अतिथियों और खिलाड़ियों के परिजनों के लिए स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स भी बनाया गया है।
आयोजकों के अनुसार, लीग की विजेता टीम को 2 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और मैन ऑफ द मैच समेत कई अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

फाउंडेशन के सचिव अंकित बालदिया और खजांची रविकांत ने बताया कि लीग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उद्घाटन समारोह में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि और जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार मौजूद रहेंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेन और भारतीय कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें