नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों ने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कालेज में एनएसएस स्थापना दिवस भी मनाया गया। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य यशपाल शर्मा ने स्वयं सेविकाओं को समाजसेवा में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पलक रहीं।
इस दौरान उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी सुमन यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ऐसे भावी नागरिक तैयार करना है जो समाज सेवा के लिए तत्पर रहे। डॉ. साधना यादव ने बताया कि स्वच्छता को लेकर स्लोगन, निबंध लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पलक, द्वितीय स्थान पर भावना रही। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल, द्वितीय स्थान पर पलक रही। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरती रही। अंत में कालेज के प्राचार्य यशपाल शर्मा, डॉ. सुनील कुमार सहित समस्त स्टाफ ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।