फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर फूंका पाकिस्तान का पुतला

Fri, 25 Apr 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-19नारनौल के महावीर चौक पर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या के विरोध में वीरवार को संघी मार्केट व मोहिनी गली के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। महावीर चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मार्केट के सभी व्यापारी नगर परिषद के पास एकत्रित हुए। वहां से पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक पहुंचे। यहां व्यापारियों ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने मांग की कि पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करने वाला देश घोषित कर देना चाहिए। इस मौके पर कपिल भारद्वाज, मनोज खानपुरिया, सुभाष मांदी, परमवीर सिंह मांदी, बाबूलाल यादव कोरियावास, परमजीत यादव, रघुवीर सिंह कोरियावास, सुरेश सैनी, घनश्याम, आशाराम, मनोज शर्मा, लालचंद सैनी, रोहताश सैनी, नितिन, लालू, नीरज कोजिंदा, नवनीत मेहरा, सुंदर कैमरा व राकेश सैनी मिस्त्री सहित मार्केट के समस्त व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें