फोटो 31 छात्र द्वारा बनाई गई मोदी के जीवन पर आधारित पेंटिंग। संवाद
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पर्व के 10वें दिन विभिन्न गतिविधियां हुई। प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने इस मोदी के जीवन पर आधारित बनाई गई पेंटिंग का अवलोकन किया। उप प्रधानाचार्य जीवन कुमार जिंदल ने कॅरियर काउंसलिंग, इंटरव्यू और दैनिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। ईडी अनुदेशक पवन कुमार ने बच्चों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक गुरदयाल, अमित, मनीषा यादव, सुदर्शन, सुरेश, राजेश, व विकास सहित आईटीआई का समस्त स्टाफ व छात्र मौजूद थे। संवाद