फोटो संख्या:62- श्रीकृष्ण गोशाला कनीना का निरीक्षण करते एसडीएम जितेंद्र अहलावत--स्रोत- गोशाला
कनीना। एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र अहलावत ने शनिवार को श्रीकृष्ण गोशाला कनीना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला की सफाई, पशुओं की देखभाल, चारे और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने टीकाकरण अभियान की जानकारी ली। चिकित्सकों से पशुओं में फैलने वाली मौसमी बीमारियों और उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। उन्होंने कहा कि गोसेवा एक पुण्य कार्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर खुले में न छोड़ें, बल्कि उन्हें घरों में रखकर समय-समय पर चिकित्सकों की सलाह अनुसार टीकाकरण करवाएं।