फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 28 लाख रुपये से ऑक्सीजन प्लांट से तैयार, एक सप्ताह में शुरू करने की तैयारी

Sun, 25 May 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- उप नागरिक  अस्पताल कनीना में लगा ऑ​क्सिजन प्लांट--संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में जल्द ही 250 एलपीएम क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह के समय में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से प्लांट शुरू करने के लिए अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। 50 बेड के अस्पताल में अब 20 सालों तक इस प्लांट के माध्यम निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। कारोना के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड तैयार कर उसमें पर्याप्त व्यवस्थाएं भी कर दी गई हैं।
अस्पताल में 30 बेड का विशेष वार्ड तैयार कर इसमें 16 ऑक्सीजन कंटेनर लगाए गए हैं। अस्पताल प्रभारी डॉ. सुंदरलाल ने बताया कि जल्दी ही उप नागरिक अस्पताल कनीना में ऑक्सीजन प्लांट कार्य करना शुरू हो जायेगा। इसका अनुमानित खर्चा तकरीबन 28 लाख रुपये है। अस्पताल प्रांगण में आठ बाई चार मीटर में लगे इस प्लांट में बिजली के लिए डीजी जनरेटर सेट साथ सोलर पैनल लगाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

प्लांट से पाइप लाइन के माध्यम से सभी वार्डों में ऑक्सीजन की सुविधा कर दी गई है। इस प्लांट के माध्यम से कनीना व आसपास के प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर भी जरूरत के समय आपूर्ति की जा सकेगी। उप नागरिक अस्पताल कनीना के अंतर्गत 36 गांव आते हैं।
विज्ञापन




वर्जन:-
उप नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से इसे शीघ्रता से शुरू कराने के लिए पत्र भी मिल चुका है। प्रबंधन का प्रयास है कि 250 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) उत्पादन क्षमता वाला यह प्लांट एक सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. सुंदरलाल, प्रभारी उप नागरिक अस्पताल कनीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें