फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की होगी घर-घर डिलीवरी, रेडक्रॉस के माध्यम से स्वयंसेवी संस्थाएं संभालेंगी मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ऑक्सीजन के जरूरतमंद मरीजों को रेडक्रॉस सोसायटी उनके घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराने की सुविधा मुहैया कराएगी। इसके लिए मरीज या उसके परिजनों को विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। अगर किसी के पास सिलिंडर नहीं है तो वह सिक्योरिटी जमा करवा कर सिलेंडर भी ले सकता है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इसके लिए मरीज या उनके परिजनों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है। इस संकट के समय में ऑक्सीजन जैसी सुविधा घर पर मुहैया करवाना एक बहुत बड़ा कदम है।
उन्होंने बताया कि इस समय बहुत से कोविड ग्रस्त मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा, अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को भी निरंतर ऑक्सीजन की आवश्यकता रहती है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पोर्टल पर आवेदन करने के साथ ही उसकी प्रोसेसिंग शुरू हो जाएगी, ताकि आवेदक को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर जाकर स्वयंसेवी संस्थाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी, जिससे उनका लॉगइन बन जाएगा। जैसे ही इस पोर्टल पर जरूरतमंद मरीज ऑक्सीजन सिलिंडर के रिफिल के लिए रजिस्ट्रेशन करेगा तो उसका आवेदन स्वयंसेवी संस्था और रेडक्रॉस सोसायटी दोनों के पास रिफ्लेक्ट होगा।
आवेदक को आवेदन करने के दौरान आधार नंबर और ऑक्सीजन लेवल के लिए ऑक्सीमीटर का फोटो भी अपलोड करना होगा। इसके अलावा, मरीज की उम्र और पता लिखना अनिवार्य होगा। एक मोबाइल नंबर से एक दिन में एक बार ही आवेदन किया जा सकेगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस कार्य के लिए जिला परिषद के सीईओ तरुण कुमार नोडल अधिकारी होंगे। रेडक्रॉस सचिव यह सारा काम अपनी देखरेख में करेंगे।
यह होंगी ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराने की दर
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि यदि मरीज के पास ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं है तो उसे डी टाइप सिलेंडर के लिए 10 हजार और बी टाइप सिलेंडर के लिए 5 हजार रुपये गारंटी के तौर पर देने होंगे। यह सुरक्षा राशि बाद में वापस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि रोगी के पास स्वयं का सिलिंडर है, तो डी सिलेंडर के लिए ऑक्सीजन रीफिलिंग शुल्क 430 और बी टाइप सिलिंडर के लिए 150 रुपये देने होंगे। अगर कोई नागरिक घर पर ऑक्सीजन सिलिंडर की डिलीवरी चाहता है तो उसे डी टाइप सिलेंडर के लिए 100 और बी प्रकार सिलेंडर के लिए 50 रुपये परिवहन शुल्क जिला रेडक्रॉस सोसायटी के खाते में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें