फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी नंबर पूछकर महिला के खाते से निकाले साढ़े 31 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र में महिला के एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर साढ़े 31 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने महिला को झांसा में लेकर कार्ड नंबर व ओटीपी पूछने के बाद खाते से पैसे निकाले ।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पचेरी राजस्थान निवासी शर्मिला देवी का खाता एक्सिस बैंक नारनौल में है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पिछले साल 17 दिसंबर को एक युवक का फोन आया था। आरोपी बैंककर्मी बताते हुए कार्ड के बंद होने की बात कहीं। आरोपी महिला को झांसे में लेकर कार्ड के अंतिम के चार नंबर और ओटीपी की जानकारी ले ली। इसके बाद कुछ देर बाद महिला के खाते से साढ़े 31 हजार रुपये निकल गए। महिला ने बैंक से जानकारी लेने के बाद पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई बहीराम ने बताया कि शॉपिंग कार्ड (एटीएम) के बंद होने का झांसा देकर आरोपी कार्ड नंबर के साथ ओटीपी भी ले लिया। इसके बाद खाते से पैसे निकल गए। आरोपी के मोबाइल नंबर की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें