फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस पर एक हजार से ज्यादा वाहनों की बुकिंग की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर वाहन बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहारों पर नया वाहन खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए लोग अपनी पसंद के वाहन की पहले से बुकिंग करवा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार धनतेरस और दीपावली पर एक हजार से अधिक वाहनों की बुकिंग होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में दोपहिया, चारपहिया और इलेक्ट्रिक वाहनों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बेहतर कारोबार होगा।
दुकानदार तेजपाल ने बताया कि उनकी प्लेटिना बाइकों की दुकान है। बुधवार तक 16 प्लेटिना बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस तक 50 बाइकों की बिक्री होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि युवा एनए 16 प्लेटिना बाइक ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ईवी स्कूटी के संचालक मनीष खुराना ने बताया कि लोग ईवी स्कूटी की अधिक खरीद कर रहे हैं। अब तक 40 से 50 ईवी स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस तक और बुकिंग होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि त्योहार नजदीक आते ही वाहन शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। खास बात यह है कि युवाओं में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और कम रखरखाव खर्च को देखते हुए युवा इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक को प्राथमिकता दे रहे हैं।
........
धनतेरस को लेकर काफी समय से नया दोपहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे। धनतेरस का अवसर शुभ माना जाता है, इसलिए इसी दिन वाहन की डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग करवाई है।-रजनीश, निहालावास गांव
........
रोजमर्रा के आवागमन को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी पसंद की है। इसमें पेट्रोल का खर्च नहीं होता और घर के आसपास आने-जाने के लिए यह सुविधाजनक विकल्प है। धनतेरस पर नया वाहन खरीदने की खुशी अलग ही होती है।-घीसाराम सैनी, कृष्णा कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें