फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में 15 हजार से अधिक अवैध पेयजल-सीवर कनेक्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर- 08घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन की फ़ाइल तैयार करती विभागीय टीम। स्रोत :विभाग
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में अवैध पेयजल व सीवर कनेक्शनों को वैध कराने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। अब तक नारनौल में 465 पेयजल व 1001 सीवर कनेक्शन वैध हो चुके हैं जबकि 15 हजार से अधिक अभी भी अवैध हैं।
विज्ञापन

वैध न कराने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और पानी बर्बाद करने वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं। उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल बिना किसी शुल्क के कनेक्शन वैध किए जा रहे हैं। टीम मोहल्लों में जाकर मौके पर ही फाइल तैयार कर रही है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पानी की हर बूंद कीमती है, इसलिए नल में टूंटी का प्रयोग अवश्य करें। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल अर्पण कार्यक्रम चल रहा है। कनेक्शन वैध होने से आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन

उपभोक्ता किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-5678 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान पर बिल ब्रांच से दीपक सांडिल्य व उनकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
अभियान के तहत जिले भर में वैध किए गए कनेक्शन :
स्थान पेयजल सीवर
अटेली 98 291
कनीना 126 411
महेंद्रगढ़ 289 1240
नांगल चौधरी 443 968
नारनौल 465 1001
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें