फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नसीबपुर की टूटी सड़कों पर फूटा गुस्सा, कल से आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नसीबपुर में जर्जर सड़कों के नवनिर्माण की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। कॉलोनीवासियों ने अब मांग पूरी नहीं होने पर 11 सितंबर से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

धरने के सहसंयोजक नारायण दत्त शर्मा और अनुपम गौड़ ने कहा कि प्रशासन लोगों की जायज मांग को लेकर गंभीर नहीं है। उनका आरोप है कि अधिकारियों की ओर से सड़कों के निर्माण की समय सीमा तक स्पष्ट नहीं की जा रही है।
समाजसेविका ज्योति सैनी, सुमित्रा, अनीता, ममता सरोज और प्रियंका ने बताया कि कॉलोनी के करीब 40 प्रतिशत हिस्से में वर्षों से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। जर्जर सड़कों के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन

महिलाएं रोज शाम छह बजे धरना स्थल पर भजन-कीर्तन कर प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी कर रही हैं। धरने के संयोजक गिरीश खेड़ा ने कहा कि 11 सितंबर से वह आमरण अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अब प्रशासन को तय करना है कि वह समस्या का समाधान करता है या आंदोलन को और बड़ा होने के लिए मजबूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें