फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पीलिया के उपचार के लिए जोहड़ में नहाने आए थे झुंझुनू के दो युवक, डूबने से मौत

Sat, 12 Aug 2023 05:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

बीमारी से पीड़ित झुंझुनू जिले की तहसील सुरजगढ़ के गांव आसलवास निवासी गौतम (22) और इसी गांव के निवासी बलकेश (25) शनिवार को जोहड़ में स्नान करने आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास में पीलिया जोहड़ में डूबने से राजस्थान निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को पीलिया बीमारी थी और इसके निवारण के लिए वो अपने परिवार सहित जोहड़ में नहाने आए थे।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव डालनवास में पीलिया नाम से जोहड़ है। गांव में यह मान्यता है कि इस जोहड़ में स्नान करने से पीलिया की बीमारी खत्म हो जाती है। इसी बीमारी से पीड़ित झुंझुनू जिले की तहसील सुरजगढ़ के गांव आसलवास निवासी गौतम (22) और इसी गांव के निवासी बलकेश (25) शनिवार को जोहड़ में स्नान करने आए थे।

स्नान करते समय जोहड़ में पैर फिसल गया जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने दोनों को बाहर निकाला जहां से उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें