फोटो नंबर-12कार्यक्रम को संबोधित करते जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान।स्रोत-प्रशासन
नारनौल। जिला बाल संरक्षण इकाई ने एक निजी होटल में पॉक्सो, जेजे एक्ट एवं मिशन वात्सल्य पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने की। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान मुख्य अतिथि रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने कहा कि पॉक्सो, जेजे एक्ट एवं मिशन वात्सल्य पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग प्रयासरत है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया और जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।