फोटो संख्या:59- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर में डॉ. प्रेमराज आर्य की अध्यक्षता में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीरामनवमी पर्व यज्ञ और सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार रहे, पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य एवं वेद प्रकाश आर्य ने वैदिक विधि विधान से यज्ञ संपन्न करवाया। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए संकल्पित होने का एक अवसर है। डॉ. विक्रांत डागर ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र के चित्र की नही, चरित्र की पूजा करनी चाहिए, चित्र का सम्मान करें। इस अवसर पर मानव आर्य, रवि कुमार आर्य, महेंद्र दीवान, बाबू रंगराव आर्य, अनिल आर्य, किरोड़ी लाल आर्य, दीपक आर्य मौजूद रहे।