फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतनाली में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन

Sun, 27 Oct 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- राजकीय म​हाविद्यालय सतनाली में अ​भिभावक- ​शिक्षक बैठक  में हिस्सा लेते ​शिक्षक-
विज्ञापन
सतनाली। रविवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतनाली में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने अभिभावकों को बताया कि महाविद्यालय में सभी प्रकार की विद्यार्थियों के लिए सुविधा उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एक शिकायत पुस्तिका भी रखी हुई है। किसी भी विद्यार्थी को कोई समस्या आती तो उसमें अपनी समस्या लिख सकता है। प्राध्यापक जरनैल सिंह ने अभिभावकों का महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के कैरियर संबंधित दिशा निर्देश व सुझावों के बारे में अभिभावकों को अवगत करवाया। इस दौरान डॉ. श्रीभगवान, श्वेता, पन्नालाल, राहुल, प्रदीप, हरिओम, अनिल, ईश्वर, डॉ. मनीषा, संतु, लीलाराम, अजीत, रतन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें