महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार के बजट से आम लोगों को महंगाई से राहत की उम्मीद है जबकि व्यापारी भी कर में छूट की आस लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार कर में राहत प्रदान करे तो देश का औद्योगिक विकास बढ़ सकता है।
साथ ही लोगों को रोजगार मिल सकता है और मध्यम या छोटे व्यापारी अपने कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। इसी तरह लोग शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई योजनाओं की उम्मीद लगाए है।
बजट से आम लोगों को उम्मीदें
बॉक्स
मंडियों में भंडारण और डिजिटल बिक्री व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपेक्षा है जिससे लागत घटे और उत्पादकता बढ़े। कृषि सम्बंधित क्रेडिट और सब्सिडी योजनाओं का विस्तार हो सकता है ताकि छोटे व्यापारी और किसान सहज वित्तीय सहायता पा सकें।-बिजेंद्र सिंह, अनाज मंडी प्रधान
बॉक्स
छोटे रिटेल और इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर जीएसटी दरों में कटौती की जाए ताकि ग्राहकों की खरीद शक्ति बढ़े और बिक्री में वृद्धि हो। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर जीएसटी 12 फीसदी तक लाई जाए।-अशोक कुमार, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी
बॉक्स
जीएसटी दर में कटौती, विशेषकर सोने और चांदी के गहनों पर और इनपुट टैक्स क्रेडिट को सरल करने की उम्मीद है। इसके साथ ही व्यापारियों पर हमले और आगजनी आदि के समय मुआवजे का प्रावधान होना चाहिए।-रोहतास सोनी, स्वर्णकार
बॉक्स
कपड़ा और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव जैसी योजनाओं के विस्तार करने की आस है जिससे उत्पादन बढ़ेगी और निर्यात क्षमता मजबूत होगी। इनपुट टैक्स रिफंड को सरल और आसान बनाने की भी उम्मीद बजट से है।-नरेंद्र मेहता, कपड़ा व्यापारी
बॉक्स
मैन्युफैक्चरिंग और वुड सप्लाई क्षेत्र के लिए टैक्स में राहत और कर्ज़ प्रक्रियाओं में सरलता की उम्मीद है। बजट से लोन प्रक्रिया आसान और सस्ती होने पर फर्नीचर की मांग बढ़ेगी।-सुभाषचंद्र अग्रवाल, फर्नीचर व्यापारी
बॉक्स
शिक्षा और स्वास्थ सुविधाओ को निशुल्क किया जाए तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है। इससे हर क्षेत्र में अच्छी शिक्षा और चिकित्सा मिल पाएगी। -मुकेश मेहता, आम आदमी
बिजेंद्र यादव
बिजेंद्र यादव
बिजेंद्र यादव
बिजेंद्र यादव
बिजेंद्र यादव