फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑपरेशन आक्रमण... 25 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 5 पीओ भी पकड़े हैं। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के नेतृत्व जिलेभर में अनैतिक गतिविधियों के संबंध में विशेष चेकिंग अभियान चला जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने 113 बोतल अवैध शराब की बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के द्वारा लेन ड्राइविंग के नियमों की पालना न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 135 वाहनों के चालान किए गए। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने 3 लाख रुपये बरामद कर सीज किए हैं। स्पेशल अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया। जिसमें पुलिस जिला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भिन्न-भिन्न जगहों पर रेड कर अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
इस सर्च अभियान के दौरान जिला पुलिस की 22 टीमों का गठन किया गया। जिनमें करीब 103 पुलिस कर्मी शामिल हुए। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 113 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी व अपराध यूनिटों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में गहनता से जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें