फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शराब की दुकान खोलने से बढ़ रहा आक्रोश

Wed, 16 Jul 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 9 शराब के ठेके विरोध में नौवें दिन धरना पर विरोध प्रदर्शन करते हुए।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। नौ दिनों से शराब की दुकान हटाने को लेकर चल रहे धरने पर स्थानीय लोग भी बैठे हैं। ग्रामीण आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 वित्त वर्ष के दौरान शराब की दुकान रिहायशी क्षेत्र में खोलने को लेकर नागरिक धरने पर बैठे हैं। शहर के सभी वार्ड पार्षद, सामाजिक संगठन के लोग सभी विरोध कर रहे हैं। वार्ड पार्षदों ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र में शराब की दुकान खोलना अनुचित है। शराब की दुकान बस्ती के बाहर खोलनी चाहिए। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन संजय गोयल, वाइस चेयरमैन रामकिशन, वार्ड नंबर एक से पार्षद शर्मिला देवी के पति आनंद शर्मा, वेद प्रकाश गिरदावर, अंशुल पार्षद, बिरेंद्र पार्षद प्रतिनिधि, रामप्रसाद शास्त्री, हरबिलास शर्मा, धर्म सिंह जेई आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें