फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यूजी में खाली सीटों पर दाखिले के हुई ओपन काउंसिलिंग

Wed, 16 Jul 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-30कॉलेज की फीस जमा करवाने के लिए साईबर कैफे पर लगी छात्राओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। स्नातक कक्षाओं में खाली सीटों पर दाखिले के लिए बुधवार को भी फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की गई। इस दौरान नए आवेदन करने वाले, पहली व दूसरी मेरिट सूची से वंचित रहे छात्रों को मौका दिया गया।
विज्ञापन

दाखिले के लिए छात्र अपने दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचे। जिन छात्रों को सीटें अलाॅट की गई उन्हें बुधवार रात 12 बजे तक फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करवाने के बाद ही उनका दाखिला होगा।
पीजी कॉलेज के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि बुधवार को जो सीट अलॉट की उनमें बीए के अंदर 08, बीसीए में 01, बीबीए में 02, बीकॉम में 02, बीएससी फिजिकल साइंस में 08 व बीएससी लाइफ साइंस में 06 सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं महिला कॉलेज की दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि बीए में 07 सीट अलॉट की गई। महाविद्यालयों में चल रही दाखिला प्रक्रिया को लेकर विभिन्न संकायों में द्वितीय व तृतीय वर्ष के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें