फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से जयपुर के लिए सिर्फ एक बस की सुविधा

Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली से जयपुर के लिए महज एक ही बस सेवा है। जयपुर के लिए बस सेवा नहीं होने के कारण क्षेत्र लोगों में रोष है। क्षेत्र के लोगों ने जयपुर के लिए एक और बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सतनाली से जयपुर के लिए एक बस सेवा है वह भी सुबह 7:30 बजे है। इसके बाद कोई बस सेवा नहीं है। लोगों को जयपुर जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सतनाली से प्रतिदिन 500 से अधिक यात्री जयपुर की यात्रा करते हैं। सतनाली से जयपुर वाया महेंद्रगढ़ के लिए प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे रवाना होकर महेंद्रगढ़ सुबह 8:05 बजे, नारनौल सुबह 8:50 बजे होते हुए 12:30 बजे जयपुर के लिए पहुंचेगी।
वहीं जयपुर से यह बस दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर शाम छह बजे नारनौल, 6:45 बजे महेंद्रगढ़ होते हुए 7:25 बजे सतनाली बस स्टैंड पर पहुंचेगी। क्षेत्रवासियों ने रोडवेज महाप्रबंधक से जयपुर के लिए दोपहर में एक बस शुरू करने की मांग की है। सतनाली से जयपुर के लिए बस चलाने की मांग पहले भी की जा चुकी है। जल्द ही बस शुरू करवाने इससे संबंधित जिम्मेदारों से मिल कर मांग पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें