फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली रेलवे स्टेशन पर 14 में सिर्फ 6 गाड़ियों का ठहराव, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली रेलवे स्टेशन पर 14 में से सिर्फ छह गाड़ियों का ठहराव होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेवाड़ी-फुलेरा मीटर गेज रेलवे लाइन को 2008 में ब्रॉडगेज में तब्दील किया गया था। उस समय क्षेत्र के लोगों में यह उम्मीद जगी थी कि अब प्रत्येक गाड़ियों का ठहराव अटेली रेलवे स्टेशन पर होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

अटेली रेलवे स्टेशन पर दिन और रात में 14 गाड़ियों का आवागमन होता है, लेकिन अटेली रेलवे स्टेशन पर महज 6 गाड़ियों का ही ठहराव होता है। यात्रियों के किराए से रेल विभाग को लगभग 12 हजार रुपये राजस्व भी हर रोज प्राप्त होता है। जनशताब्दी, चेतक, मुंबई-चंडीगढ़, बांद्रा से चंडीगढ़, दिल्ली सराय रोहिला जैसी गाड़ियों का अटेली रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहां के सैनिकों को बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। दैनिक यात्री संघ व श्याम सेवा समिति के लोगों ने एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव के लिए लगातार मांग उठाते रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा समय-समय पर रेलवे विभाग के अधिकारियों व मंत्रियों को मांग पत्र भी दिया जा चुका है, लेकिन गाड़ियों का ठहराव नहीं हो पाया है।
रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 14 गाड़ियों का आवागमन होता है लेकिन यहां पर 6 गाड़ियों का ही ठहराव है। वर्तमान में किसी एक्सप्रेस गाड़ी का ठहराव इस स्टेशन पर नहीं हो रहा है। ग्रामीणों की मांग बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत किया गया है। जैसे ही आदेश होंगे गाड़ियों का ठहराव होना आरंभ हो जाएगा।-जितेंद्र यादव, स्टेशन अधीक्षक मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें