फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई की 868 सीटों के लिए केवल 150 आवेदन, जून अंत में जारी होगा शेड्यूल

Wed, 17 Jun 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62-राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान में ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में जानकारी लेते व - फोटो : Archive
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़। शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और राजकीय महिला आईटीआई में दाखिलों के लिए अंतिम दिन भी युवाओं का उत्साह नजर नहीं आया। दोनों संस्थानों की कुल 868 सीटों के मुकाबले अब तक केवल 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सोमवार को भी दोनों संस्थानों में महज 20 आवेदन पहुंचे जबकि 28 युवा और उनके अभिभावक दाखिला संबंधी जानकारी लेने पहुंचे।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 22 ट्रेडों की 668 सीटों पर दाखिले होने हैं। इसके लिए अब तक 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सोमवार को 12 आवेदन आए जबकि 15 युवा दाखिला संबंधी जानकारी लेने संस्थान पहुंचे। संस्थान में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। जहां आवेदक और अभिभावक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। अभी तक सीएससी के माध्यम से किए गए आवेदन पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। संस्थान स्तर पर 100 आवेदन दर्ज किए गए हैं।
वहीं राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांच ट्रेडों की 200 सीटों पर दाखिले होने हैं। यहां अब तक 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सोमवार को आठ आवेदन आए, जबकि 13 छात्राएं दाखिले संबंधी जानकारी लेने पहुंचीं। अंतिम दिन भी आवेदन प्रक्रिया में युवाओं की विशेष रुचि देखने को नहीं मिली। इसी प्रकार सेहलंग राजकीय आईटीआई में पांच ट्रेडों के लिए 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर जागरूक कर रही टीमें
आईटीआई प्रबंधन की ओर से तीन टीमें गठित की गई हैं। इनमें एक टीम शहर और दो टीमें गांवों में डोर-टू-डोर जाकर युवाओं को आईटीआई में दाखिले के लिए जागरूक और प्रेरित कर रही हैं।

अब तक संस्थान में 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से किसी अभ्यर्थी ने अभी तक ट्रेड च्वाइस नहीं भरी है। सोमवार को 12 आवेदन प्राप्त हुए। अब तक आए आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है।
विज्ञापन


संदीप यादव, राजकीय आईटीआई इंचार्ज
महेंद्रगढ़ आईटीआई में ट्रेड अनुसार सीटों की संख्या
ट्रेड - सीट
कोपा - 24
डीएमसी - 24
डीएमएम - 20
इलेक्ट्रीशियन - 40
इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन - 24
फिटर - 40
फाउंड्रीमैन - 24
मशीनिस्ट - 40
एमएमवी - 24
ट्रैक्टर मशीन - 40
एमसीईए - 24
पीपीओ - 20
प्लंबर - 24
आर एंड एसी - 24
शीट मेटल - 40
सोयल टेस्टिंग - 24
स्टेनो हिंदी - 24
टीपीईएस - 24
टर्नर - 40
वेल्डर - 80
वायरमैन - 20
वुड वर्क्स टेक्निशियन - 24
राजकीय महिला आईटीआई में ट्रेड और सीटों की संख्या:
ट्रेड - सीट
सिलाई तकनीक - 40
कोपा - 48
स्टेनो हिंदी - 24
ब्यूटीशियन - 48
फैशन डिजाइन - 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें