फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातक कक्षाओं में दाखिले के ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी, ऑनलाइन पोर्टल बना बाधा

Thu, 06 Jun 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी कक्षाओं में शुरू की दाखिले प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग की ओर से तीन जून से विद्यार्थियों के दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पोर्टल ओपन किया था। दो दिन साइन नहीं चलने के कारण विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को साइट चलने से विद्यार्थियों ने कुछ राहत की सांस ली। बुधवार को महेंद्रगढ़ दोनों महाविद्यालय में 68 पहली पसंद के तहत आवेदन किया है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी ने बताया कि दो दिन साइट में दिक्कत होने की वजह से आवेदन नहीं हो रहे थे। बुधवार की सुबह से साइट सही चलने लग गई। 40 विद्यार्थियों ने महिला महाविद्यालय को पहली पसंद के रूप में आवेदन किया गया है। वीरवार से इन सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा मेजर और माइनर की तहत बीए में 25 कम्बीनेशन विषय व सांइस में 8 कम्बीनेशन विषय बनाए गए है। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार कम्बीनेशन विषय को ले सकता है।
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी प्रो. विजय यादव ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में 28 आवेदन आए है। इनमें सभी विद्यार्थियों ने अपनी पहली पसंद महाविद्यालय को दिया है। अब वीरवार से दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 25 जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 28 जून तक दस्तावेज की जांच की जाएगी। 2 जुलाई को पहली मैरिट सूची जारी की जाएगी। 9 जुलाई को दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय की सूची
संकाय सीटें
बीए 720
बीकॉम 160
बीएससी मेडिकल 80
बीएससी नॉन मेडिकल 80
बीए ऑनर्स 40
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़
बीए 600
बीकॉम 80
बीसीए 40
बीएससी मेडिकल 160
बीएससी नॉन मेडिकल 400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें