फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 15 जून तक बढ़ी

Sat, 01 Jun 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि अब 31 मई से बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। साथ ही पंजीकरण में संशोधन के लिए आगामी 16 से 18 जून तक करेक्शन विंडो अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठा सकेंगे। दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल ऑफिसर डॉ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया की 15 जून कर दी गई है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 16 से 18 जून तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी। इसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2024 के तहत स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा के 41 कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 1482 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं परिषद शाखा की ओर से पंजीकरण के पश्चात दाखिले की आगे की प्रक्रिया के लिए अलग से कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इसके आधार पर पंजीकृत आवेदकों को दाखिले के अवसर उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 की सीयूईटी की प्रवेश प्रक्रिया का संयोजन डॉ. तेजपाल ढ़ेवा, डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय व डॉ. सुशील कुमार की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें