फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 तक

Fri, 22 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21नारनौल का राजकीय ​शिक्षण महाविद्यालय।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हुए थी और 7 सितंबर तक जारी रहेगी। प्रभारी डॉ. रेखा कुमारी ने बताया कि बीएड कॉलेज में छात्र दाखिले के लिए कहीं से भी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष में एक सौ सीटें है। इसमें 50 साइंस और 50 कला संकाय की सीटें हैं। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद पहली मेरिट सूची 15 सितंबर को जारी होगी।
इसके बाद 17 सितंबर तक आवेदनों की जांच व फीस जमा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली सूची में राजकीय व मान्यता प्राप्त कॉलेज के छात्रों को वरीयता दी जाएगी। प्रभारी ने बताया कि दूसरी मेरिट सूची 19 सितंबर को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में दाखिले के इच्छुक छात्र समय पर अपने आवेदन करवा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें