फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक वर्षीय डिजिटल मार्केटिंग पीजी डिप्लोमा होगा शुरू

Sat, 19 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 13 डॉ. जगजीत सिंह मोर, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल का वाणिज्य विभाग वर्तमान सत्र से एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग प्रारंभ करेगा।
विज्ञापन

इसकी हरियाणा सरकार और उच्चतर शिक्षा विभाग से अनुमति मिल चुकी है। हालांकि अभी इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से अप्रूवल बाकी है। मंगलवार को विश्व विद्यालय से निरीक्षण के लिए टीम आएगी। आने वाले दिनों में जल्द ही इस कोर्स में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इससे अब इलाके के विद्यार्थियों को इस पेशेवर पाठ्यक्रम के लिए भारत के अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
महाविद्यालय प्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में पेशेवरों की मांग को देखते हुए, यह पाठ्यक्रम छात्रों को सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, सर्च इंजन मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, वेब एनालिटिक्स, ई-कॉमर्स आदि आधुनिक टूल्स व तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगा।
विज्ञापन

इस नवाचार पूर्ण पाठ्यक्रम का सुझाव प्रोफेसर डॉ. जेएस मोर, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नारनौल द्वारा दिया गया। उनका मानना है कि डिजिटल युग में प्रशिक्षित डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल्स की अत्यधिक मांग है। यह डिप्लोमा युवाओं को स्वरोजगार तथा बाजारोन्मुखी करियर की ओर अग्रसर करेगा। इस कोर्स को अत्यंत महत्वपूर्ण और समयानुकूल बताया गया है।
वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनीस यादव ने कहा कि इस कोर्स की अवधि एक वर्ष है। इस कोर्स में पात्रता सभी संकायों के स्नातक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स की मान्यता इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरापुर रेवाड़ी से है।
विज्ञापन

एडमिशन के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि यह पहल युवाओं को आधुनिक, उद्योगोन्मुखी एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैन, शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा और नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव का जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा ने आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें