फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शीतलहर से ज्यादा श्रीराम जी की लहर का जोर

Tue, 16 Jan 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अयोध्या धाम में रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 6 दिन ही बचे हैं, राम भक्तों का उत्साह इस समय देखते ही बनता है। जिला भाजपा मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है, ज्यों-ज्यों 22 जनवरी की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही राम भक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

इस समय देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जोरदार शीतलहर चल रही है उसके बावजूद भी राम भक्त अपने-अपने तरीके से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन की तैयारी कर रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस समय शीतलहर से ज्यादा श्रीराम की लहर है। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण- प्रतिष्ठा वाले दिन की तैयारी शुरू करते हुए देश के नाम संदेश में कहा है कि प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वाले कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करने का निमित बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से आह्वान किया है कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन नागरिक अपने-अपने नजदीकी मंदिर में जाकर प्रभु श्री राम को नमन करते हुए दीपावली मनाए और सभी नागरिक अपने-अपने नजदीकी मंदिरों की साफ सफाई में अभी से लग जाए व मंदिरों को लाइट लगाकर व दीप जलाकर रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें