सतनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में इको क्लब इकाई की ओर से व शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार व उपयुक्त की मुहिम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कला अध्यापक रमेश कुमार मलिक ने मां की महिमा का गुणगान किया व छात्र-छात्राओं ने जीवन में मां के महत्व पर प्रकाश डालती हुई गीत व भजन सुनाया।विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने सहयोग किया। कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार पारीक ने बताया कि समय-समय पर विद्यालय परिवार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करता है व क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण व उनकी देखभाल करता रहता है।
विद्यालय परिवार के लगभग सभी बच्चों को एक-एक पेड़ देकर के मां के नाम अपने घर आंगन में पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में त्रिवेणी सहित लगभग 100 पौधे लगाए गए व एक पेड़ मां के नाम लगाने की शपथ सभी विद्यार्थियों को दिलाई गई। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य हीरालाल, मंजू, रजनीश, सुमन, मोनिका, कविता, राजकुमार, संजय कुमार यादव, रमेश कुमार, विजय कुमार पारीक, रविंद्र कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।