फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 परीक्षा केंद्रों पर एक हजार विद्यार्थियों ने दी कंप्यूटर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर एक हजार विद्यार्थियों ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा दी। इस दौरान इनमें से 40 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने समय से आधे घंटे पहले ही परीक्षा पूरी कर दी।
विज्ञापन

बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट, महेंद्रगढ़ बिजेंंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रों पर बोर्ड की 14 टीमों ने दबिश दी और केंद्रों के चारों ओर बाहरी हस्तक्षेप संबंधी जांच की। टीम में बोर्ड से तीन उड़नदस्ते, एक जिला शिक्षा अधिकारी, पांच खंड शिक्षा अधिकारी, एक डायट और एक एसडीएम की टीम ने केंद्रों में छापेमारी की।
69 विद्यार्थियों ने दी हिंदुस्तानी संगीत व हेल्थ केयर की परीक्षा
दूसरी ओर सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा हिंदुस्तानी संगीत और हेल्थ केयर विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्वक रही। शहर की करीब दस परीक्षा केंद्र में 69 विद्यार्थी परीक्षा में बैठने थे। इनमें 67 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड की ओेर से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें