फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए : पतसारियां

Mon, 28 Apr 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कस्बे के श्री श्याम मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन किया गया। प्रसाद वितरण का कार्य किया गया।
विज्ञापन

कथा व्यास पीठाधीश्वर पंडित महेश चंद्र पतसारियां ने कहा कि सत्य का आचरण करने वाला उन्नति करता है। माता-पिता का आदर करना और सेवा करना ही सच्ची सेवा है। कितनी ही विपरीत परिस्थिति क्यों न आ जाए जीवन में सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा पति-पत्नी को कभी भी लड़ना नहीं चाहिए। दोनों ही जीवन के दो पहिए हैं। दोनाें को मिल-जुलकर जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

कई लोग बुढ़ापे में माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों को अनेक जन्माें में घोर दुख भोगने पड़ते हैं। विशेष आरती के साथ कथा का समापन हुआ। इस दौरान अनीश गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, अमित, अधिवक्ता योगेश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, नवीन सिंगला, संदीप चौधरी, दुलीचंद, महेंद्र, अनिल सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें