फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पर्वतारोहण टीम में ललित का चयन

Sun, 30 Aug 2015 12:49 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में सितंबर माह में शुरू होने वाली भागीरथी थ्री के लिए पूरे देश से 13 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इनमें हरियाणा के महेंद्रगढ़ के आरपीएस कॉलेज बलाना के ललित कुमार जांगिड़ का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


ललित कुमार ने शनिवार को अपना पर्वतारोहण अभियान के बारे में बताया कि यह पूरी टीम उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में एकत्रित होगी। इसके बाद ट्रैकिंग अभियान शुरू किया जाएगा। पहले भी कई बार पर्वतारोहण टीम का हिस्सा रहे पश्चिम बंगाल के देव नाथ मुखर्जी की देख-रेख में ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि ललित कुमार जांगिड़ कला संकाय स्नातक का छात्र है। बचपन से ही पर्वतारोहण में उसकी रुचि रही है। इसी के चलते उसने इस क्षेत्र में काफी प्रशिक्षण लिया और अनुभव हासिल किया। ललित कुमार जांगिड़ को निवर्तमान जिला परिषद प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने शुभकामनाएं देकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें