फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव गुढा के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कपुरी निवासी मनवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अजय ओर उसके साथी आशीष को महेंद्रगढ़ आईटीआई में दाखिला दिलवाने के लिए अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर महेंद्रगढ़ गए थे। जब महेंद्रगढ़ से वापस अपने गांव जा रहे थे तो गांव गुढा के पास स्थित पैट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक निजी बस ने अजय व आशीष की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उपचार के लिए वे लोग कनीना अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के चलते दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए रेवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर ईलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। पुलिस ने मनवीर की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें