नारनौल। निजामपुर के छीलरो के पास अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने निजामपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के गांव माउंडा कला निवासी महेश वर्मा ने बताया कि बुधवार को उसके ताऊ का लड़का हनुमान प्रसाद माउंडा कला अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर निजामपुर से अपने घर आ रहा था। सायं करीब 8 बजे जब वह गांव छीलरो के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी।